ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

झालावाड़ में सरकारी टीचर की दिनदहाड़े हत्या चाकू मारकर फरार हुए बदमाश

मंगलवार को झालावाड़ में हाड़ौती भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं टीचर शिवचरण सेन ‘शिवा’ की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर निर्ममता से हत्याकर दी। ये हत्या तब हुई जब कवि शिवचरण सेन गिरधरपुरा स्कूल से वापस लौट रहे थे। स्कूल के दूसरे कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात उस समय हुई जब टीचर शिवचरण सेन दोपहर में स्कूल से घर लौट रहे थे। रास्ते में झालारापाटन और गिरधरपुर बगदर गांव के पास हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला किया। हमलावर कितने थे इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर सेन की बाइक भी नहीं थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावर ही उनकी बाइक को ले गए हैं। टीचर शिवचरण सेन की हत्या खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

हाड़ौती भाषा के प्रसिद्ध कवि शिवचरण सेन की हत्या से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की कई टीमें हत्यारों की तलाश में जुट गई हैं। लेकिन अभी तक ना तो हत्या के कारणों का खुलासा हो पाया है और न ही आरोपियों का कोई सुराग लगा है।

Related Articles

Back to top button