ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार बोले- जनसमस्याओं के निवारण पर रहेगा फोकस

भोपाल। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आशीष सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। वह दोपहर 12 बजे कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचे और पदभार संभाला। पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें चार्ज दिया।

भोपाल के नवीन कलेक्टर ने प्रभार लेने के बाद कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्‍वरित समाधान करना है। जितनी भी शिकायतें आएंगी, उनका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।

उज्‍जैन कलेक्‍टर रह चुके आशीष सिंह ने कहा कि भोपाल शहर में भी महाकाल लोक की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी होने के चलते यहां चुनौतियां भी रहेंगी। वहीं भोपाल जिला अधिकतर शहरी होने की वजह से कार्य का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य चलेगा। शहर से सटे क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसा जाएगा और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भोपाल के पहले कलेक्‍टर हैं, जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हो चुके हैं। उस गेम शो मे उन्‍होंने 12.50 लाख रुपए भी जीते हैं।

Related Articles

Back to top button