ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

इंदौर में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार लूटे फोन खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ा

इंदौर। इंदौर की विजय नगर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये लोग राहगीरों से मोबाइल लूट लेते थे। आरोपित एक मोबाइल दुकान संचालक से मिले हुए हैं, जो लूटे गए मोबाइल के आइएमइआइ नंबर बदल देता था। जिन मोबाइल के नंबर नहीं बदलते उनके पुर्जे निकालकर बेच देता था। पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 15 मोबाइल बरामद हो चुके हैं।

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, चार दिन पूर्व फरियादी अनुप्रिया जैन से स्कीम-54 में बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित स्कूटर से आए थे। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज निकालने पर गाड़ी के नंबर 8415 तो मिल गए, लेकिन सीरीज स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और संदेह के आधार पर आरोपित रूपेश, अमन और सोहेल को पकड़ लिया। आरोपितों से पूछताछ की तो अनुप्रिया को लूटना स्वीकार लिया।

दुकानदार को बेच देते थे चोरी के मोबाइल

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि लूटे गए फोन मोबाइल दुकान संचालक कपिल महेंद्र सिंह को बेचे थे। कपिल लूट और चोरी के मोबाइल फोन के आइएमइआइ नंबर बदल देता था। इससे पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां ट्रेस नहीं कर पाती थी। पुलिस ने कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों से पूछताछ कर 15 मोबाइल और स्कूटर बरामद कर लिए। टीआइ के मुताबिक, आरोपितों को रिमांड पर लिया गया है। ज्यादातर घटनाओं में तो एफआइआर तक दर्ज नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button