ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

शहर में कोरोना के सात नए मरीज मिले उपचाररत मरीजों की संख्या 45 पहुंची

इंदौर। कोरोना एक बार फिर सिर उठाने लगा है। शुक्रवार को शहर में कोरोना के सात नए मरीज मिले। इस दिन 130 सैंपलों की जांच की गई थी। यानी संक्रमण दर 5 प्रतिशत से उपर रही। इंदौर में अब तक 3880631 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 212674 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि इन संक्रमितों में से 211159 बीमारी को हराकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से इंदौर में अब तक 1470 लोग जान गवां चुके हैं। वर्तमान में उपचाररत मरीजों की संख्या 45 है।

कोरोना टीके की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं, लोग हो रहे परेशान

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी टीके की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति है। 9 फरवरी के बाद से ही शहर में कोरोना के टीके गायब हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद ये उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंदौर में फिलहाल 25 लाख से ज्यादा लोग हैं, जिन्होंने कोरोना का सतर्कता डोज अब तक नहीं लगवाया है।

Related Articles

Back to top button