ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

अफ्रीका के जंगलों में होगी वाइल्ड लाईफ फोटोग्राफी पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला

जबलपुर। सेन्ट्रल इंडिया फोटोग्राफिक काउंसिल (सीआइपीसी) जबलपुर 13-21जून 2023 तक ‘वाइल्ड लाईफ’ फोटोग्राफी पर द्वितीय अंतर राष्ट्रीय कार्यशाला अफ्रीका के जंगलों में आयोजित कर रहा है। अफ्रीका पूरे विश्व में ‘वाइल्ड लाईफ का समुद्र’ माना जाता है।

सीआइपीसी जबलपुर के सचिव डा.बसंत मिश्रा ने बताया कि ‘वाइल्ड लाईफ’ फोटोग्राफी पर अफ्रीका के जंगलों में सीआइपीसी की यह द्वितीय कार्यशाला है। इसको अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छायाकार संचालित करेंगे। सीआइपीसी के सदस्य इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। कार्यशाला में पूरे भारत के अलावा कनेडा व अमेरिका से सदस्य भाग लेने आ रहे हैं। 10 दिनों की कार्यशाला में विशेषज्ञ फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं के साथ मुख्य रूप से वाइल्ड लाईफ फोटोग्राफी पर केन्द्रित व्याख्यान, फिल्म शो, स्लाईड शो तथा जंगल की फील्ड फोटोग्राफी होगा। फील्ड फोटोग्राफी के लिए सदस्य नेरावी, मसाईमारा, सुमरु, लेकनूकरु, माउंट किनिया, फ्रेसवाटर लेक आदि राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे। आमंत्रित विशेषज्ञों के खींचे वाइल्ड लाईफ छायाचित्रों की प्रदर्शनी कार्यशाला के दौरान लगाई जाएगी। इस अवसर पर सीआइपीसी सोवेनियर भी प्रकाशित करेगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध छायाकारों के लेखों तथा छायाचित्रों का समावेश होगा जो देश भर में फैले सदस्यों के लिए संग्रहणीय होगा।

Related Articles

Back to top button