ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
खेल

4 मैच में हो जाती है हवा टाइट, NCA के परमानेंट सदस्य हो गए हैं; भारतीय गेंदबाज पर निकाली Ravi Shastri ने भड़ास

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाजों का चोटिल होना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। जसप्रीत बुमराह से लेकर हर्षल पटेल समेत टीम इंडिया के मुख्य फास्ट बॉलर पिछले कुछ समय से इंजरी से बेहद परेशान रहे हैं। तेज गेंदबाजों को लगातार हो रही इंजरी का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है। इसके साथ ही आईपीएल में भी कई टीमों का गेम बॉलर्स की चोटों के चलते पूरी तरह से बिगड़ा है।

आईपीएल 2023 में भी जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं, तो हाल ही में दीपक चाहर एकबार फिर खुद को चोटिल कर बैठे हैं। तेज गेंदबाजों को हो रही लगातार इंजरी पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भड़क पड़े हैं। शास्त्री का कहना है कि कुछ खिलाड़ियों के लिए एनसीए उनका परमानेंट घर बन चुका है।

फास्ट बॉलर्स पर फूटा शास्त्री का गुस्सा

रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “पिछले तीन से चार सालों में कुछ खिलाड़ी एनसीए के परमानेंट सदस्य बन चुके हैं। बहुत ही जल्द उनको वहां पर किसी भी समय जाने की परमिशन भी मिल जाएगी। यह बिल्कुल भी अच्छी चीज नहीं है।”

पूर्व भारतीय हेड कोच ने आगे कहा, “कमॉन, आप इतने मैच नहीं खेल रहे हैं कि बार-बार चोटिल हो जाएं। मतलब आप लगातार चार मैच भी नहीं खेल पा रहे हो। आप एनसीए में क्या कर रहे हो? आप वहां (एनसीए) जाते हैं और फिर तीन मैच खेलने के बाद आपको फिर से यहीं आना पड़ता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पूरी तरह से फिट होकर लौटे, क्योंकि यह काफी निराशाजनक है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम, बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों के लिए भी। यह काफी परेशान करने वाली चीज है।”

दीपक चाहर पर साधा शास्त्री ने निशाना

शास्त्री ने कहा कि चार मैच खेलने के बाद खिलाड़ियों को कैसे इंजरी हो रही है यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा, “इंजरी अगर गंभीर है तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन हर चार मैच के बाद अगर कोई अपनी हैमस्ट्रिंग या ग्रोइन इंजरी पर हाथ लगाए, तो आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह खिलाड़ी किस लायक हैं। यह क्या ट्रेनिंग कर रहे हैं और यह क्या चल रहा है। इनमें से कुछ प्लेयर कोई और क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं। यह सिर्फ आईपीएल के चार ओवरों, तीन घंटे की बात है सहाब। इसके बाद गेम खत्म।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button