ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- मैं मुख्यमंत्री की लाइन में नहीं हूं

जबलपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करने जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार संबंधी आरोप निराधार हैं। राहुल गांधी के पास कोई सबूत नहीं है। अगर होते तो जांच एजेंसियों को वे सौंपते।

मध्यप्रदेश में सीएम की रेस में उनका नाम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं किसी लाइन में नहीं हूं। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो काम देगी उसको अच्छे से करूंगा। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं की टिकट कटने पर कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी का अंतिम निर्णय होता है।

हारने के डर से विपक्ष हो रहा एकजुट

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कौन कोट सिलवाए बैठा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। नीतीश कुमार के विपक्ष को एक जुट करने की कवायद पर कहना कि जितने लोग भ्रष्टाचार की बैसाखी पर चढ़कर राजनीति कर रहे थे, उनको अब तकलीफ़ हो रही है। वह सब डर से एकजुट हो रहे है, लेकिन उनका इकट्ठा होना बीजेपी की जीत को प्रभावित नहीं करेगा। देश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ है और नरेंद्र मोदी के साथ है।

Related Articles

Back to top button