ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक की लाश मिली उसके दोस्त के घर

कोरबा। सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत पथरीपारा स्थित एक मकान में आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिली है आरक्षक रक्षित केंद्र में पदस्थ था। आरक्षक की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कप मच गया है। आरक्षक क्रांति जिला पुलिस लाइन में पदस्थ था व न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था।

प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि मृतक का निवास अन्यत्र है लेकिन वह बुधवार की रात को आइटीआइ चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के निकट निवासरत अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था और फिर उसकी मौत हो गई।

संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम जांच के लिए जुट गई है। मकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के स्वजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

दो माह पहले ही जिला न्यायालय में मोहर्रिर के तौर पर भेजा गया था, लेकिन वो उसी समय से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि क्रांति सिंह दो महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। वो पुलिस लाइन से भी गैर हाजिर था, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी।आरक्षक क्रांति सिंह राजपूत (29 वर्ष) की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली।

Related Articles

Back to top button