ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 25 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा 2900 करोड़ रुपये का फसल बीमा

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को अगले माह दो हजार 900 करोड़ रुपये का फसल बीमा मिलेगा। वर्ष 2021-22 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खरीफ और रबी फसलें प्रभावित हुई थीं। सरकार ने सर्वे कराकर बीमा कंपनियों को दावे प्रस्तुत किए थे, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया है। अब कार्यक्रम करके इस राशि को किसानों के खातों में अंतरित किया जाएगा।

प्रदेश में 44 लाख से ज्यादा किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था। अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई थीं। सरकार ने सर्वे कराकर बीमा कंपनियों को दावे प्रस्तुत किए थे। इनका परीक्षण पूरा होने के बाद बीमा दावों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

दो हजार 900 करोड़ रुपये का बीमा किसानों को वितरित किया जाएगा। इसकी सूची इस माह के अंत तक कृषि विभाग को मिल जाएगी। इसके बाद राशि किसानों के खातों में जमा कराई जाएगी। खरीफ और रबी सीजन की राशि एक साथ दी जाएगी या अलग-अलग यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्तर पर निर्धारित होना है।

इसका प्रस्ताव कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2022-23 के फसल बीमा की प्रक्रिया भी तेजी के साथ पूरी की जा रही है ताकि सितंबर के पहले यह राशि भी किसानों के खातों में जमा करा दी जाए।

Related Articles

Back to top button