छात्रवृत्ति फार्म को अनुमोदित करने का अंतिम दिन कल संस्थान को दिए निर्देशा

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के अध्ययनशालओं में छात्रवृत्ति संबंधित प्रक्रिया चल रही है। 2022-23 सत्र के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति फार्म जमा करवाए जा रहे है। यहां तक कि अध्ययनशाला व संस्थानों को इन छात्रवृत्ति से जुड़े आवेदनों को अनुमोदित करना है। प्रक्रिया 15 अप्रैल तक होना है। उसके बाद आवेदनों को संबंधित विभागों में भेजना है। इस बीच नोडल अधिकारी को आवेदन सत्यापित करना है। अधिकारी के मुताबिक एसटी-एससी और ओबीसी सहित सरकारी की विभिन्न योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से आवेदन भरवाए है।
विश्वविद्यालय से संचालित 28 विभाग के सात हजार विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति मिलती है, जिसमें मेधावी योजना, गांव की बेटी, एसटी-एससी और ओबीसी की विभागीय योजना शामिल है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों को केंद्र सरकार से संचालित छात्रवृत्ति का फायदा मिलता है। मार्च से विश्वविद्यालय ने अध्ययनशालाओं को विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म भरकर मांगवाएं है। बावजूद इसके दस प्रतिशत छात्र-छात्राओं के फार्म जमा नहीं हुए है।
साथ ही सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन अध्ययनशालाओं ने अनुमोदित नहीं किए है। विश्वविद्यालय ने यह काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए है, क्योंकि इसके बाद विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक नोडल अधिकारियों को प्रत्येक विद्यार्थी के आवेदन को सत्यापित करना है।
सालभर से अटकी थी राशि
विश्वविद्यालय और कालेज के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है, क्योंकि शासन के पास बजट नहीं होने से विद्यार्थियों को राशि आवंटिन में देरी हुई है। मगर अब विभागों को बजट जारी हो चुका है। इसके आधार पर विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि जमा होने लगी है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों को भी विद्यार्थियों के आवेदन अनुमोदित करने के लिए कहा है।


