ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं टिकता है हाथ में आया पैसा, तो मेष संक्रांति पर करें ये उपाय

नई दिल्ली |  सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके लिए आज मेष संक्रांति है। धार्मिक मान्यता है कि मेष संक्रांति के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही समस्त पाप कट जाते हैं। मेष संक्रांति पर वास्तु उपाय भी किया जाता है। अगर आप भी वास्तु दोष से परेशान हैं, तो इन उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में धन का आगमन होता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच आपसी प्यार और स्नेह बढ़ता है। आइए जानते हैं-

– अगर वास्तु दोष या नकारात्मक शक्तियों की वजह से हाथ में आया पैसा नहीं टिकता है, तो मेष संक्रांति पर एक नारियल लें। अब नारियल पर काजल का टीका लगाएं। इसके बाद नारियल को हर घर के कोने में ले जाएं। फिर, नारियल को बहते हुए जलधारा में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी क्षीण हो जाता है।

-अगर राहु-केतु ने आपकी आर्थिक स्थिति खराब कर दी है, तो मेष संक्रांति पर नारियल का टोटका कर सकते हैं। इसके लिए एक नारियल को फोड़कर दो भागों में बांट दें। इसमें चीनी डालकर बंद कर दें। अब नारियल को किसी सुनसान जगह पर जमीन में दबा दें। ऐसा माना जाता है कि जैसे जैसे जमीन में रहने वाले छोटे-छोटे जीव इन्हें खाते हैं। वैसे-वैसे राहु और केतु के प्रभाव कम होने लगते हैं। इस उपाय को आप हर शनिवार को भी कर सकते हैं।

-अगर आपके हाथ में पैसा टिकता नहीं है, तो मेष संक्रांति पर शाम में स्नान-ध्यान कर लाल वस्त्र धारण कर धन की देवी की पूजा उपासना करें। वहीं, मां को पूजा में कमल या गुलाब का फूल, सफेद वस्त्र, श्रृंगार का समान, दही, सफेद मिठाई, जटा वाला नारियल आदि चीजें अर्पित करें। आरती अर्चना कर सुख, समृद्धि और धन की कामना मां लक्ष्मी से करें। इसके बाद लाल कपड़े में नारियल को बांधकर घर में सुरक्षित जगह पर रख दें। एक चीज का ध्यान रखें कि नारियल पर किसी दूसरे व्यक्ति की नजर न पड़ें।

-मेष संक्रांति पर एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर से 7 बार उतार कर घर के बाहर किसी चौराहे पर उत्तर दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से भी धन में बढ़ोत्तरी होती है।

डिसक्लेमर-‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button