ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

कूनो से फिर भागा चीता जौराई में एक खेत पर पहुंचा वीडियो वायरल

शिवपुरी। कूनो अभ्यारण्य से लाया गया चीता एक बार फिर वहां से भाग कर बैराड़ क्षेत्र में पहुंच गया है। शनिवार की रात चीता ग्राम जौराई के खेतों में देखा गया। खेतों पर सो रहे ग्रामीण जब सुबह सात बजे सोकर उठे तो उन्होंने खेत में चीता देखा। उन्होंने तत्काल फारेस्ट और पुलिस को इसकी सूचना दी कि खेतों में चीता घूम रहा है। सुबह ही फारेस्ट की टीम जौराई पहुंच गई और चीते की रखवाली में लगी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार चीता सुबह से ही खेत के कोने में जाकर बैठ गया है और पिछले कई घंटों से वहां बैठा हुआ है। चीते का रेस्क्यू करने के लिए कूनों से टीम बुलाई गई है। खेत में नजर आ रहे चीता का वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है।

ग्रामीणों में दशहत

जौराई क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच चीता को लेकर काफी दहशत है। उन्हें डर है कहीं चीता किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा दे। हालांकि वन विभाग की टीम उन्हें सुरक्षा देने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने अपने घर की महिलाओं और बच्चों को सचेत कर दिया है। यहां बता दें वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button