ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

जीसीएफ के विद्यानगर में छुट्टी पर गए कर्मचारी के घर चोरी

जबलपुर। जीसीएफ के आवासीय परिसर विद्यानगर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। वहां आए दिन चोरी की घटनाएं देखने में आ रही हैं। ताजा मामला है जीसीएफ में कार्यरत प्रदीप चौधरी के घर का। जहां चोर सूने घर में धावा बोल कर करीब 45 हजार का सामान ले गए। इस घटना की शिकायत घमापुर थाने में कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसएफ की विद्यानगर कालोनी की पांचवीं लाइन में रहने वाले प्रदीप चौधरी ने बताया कि वो 28 मार्च को अपने परिवार सहित गृहग्राम शेखपुरा बिहार गया था। वहां से वह सोमवार को वापस लौटा तो उसने अपने घर का ताला टूटा पाया। दरवाजा खोलकर भीतर जाने पर उसने देखा कि आलमारी का भी ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा सामान नदारद है। इस घटना की सूचना उसने घमापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रदीप के अनुसार चोर उसके घर से सोने की झुमकी, अंगूठी, मांग का टीका, पायल सहित टीवी, गैस सिलिंडर और कुछ अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लगागतार हो रहीं घटनाएं

क्षेत्रीय जनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही विद्यानगर स्पोटिंग कंपलेक्स के स्टोर से भी एम-सेक्शन का एम्प्लीफायर चोरी हो गया था। जीसीएफ प्रशासन द्वारा परिसर में अनेक स्थानों पर कैमरे लगवाए गए हैंं। लेकिन पुलिस और जीसीएफ के सुरक्षा गार्डों की गश्त में कमी के चलते चोरी की घटनाअों पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

Related Articles

Back to top button