ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अंबानी-अडानी नहीं बेरोजगारी महंगाई और किसानों के मुद्दे ज्यादा बड़े: शरद पवार

उद्योगपति गौतम अदाणी के मुद्दे पर लगातार जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग रही कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जेपीसी की मांग को गलत बताया है। कहा, अदाणी समूह को हिडनबर्ग रिसर्च द्वारा निशाना बनाया गया था। पवार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ गई है। पार्टी ने इसे पवार का निजी बयान करार दिया है।

इस बीच, पूरे घटनाक्रम से भाजपा उत्साहित है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा ‘कांग्रेस के सहयोगियों ने राहुल गांधी के पागल विचारों को खारिज कर दिया’।

क्या कहा था शरद पवार ने

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि अदाणी मामले की जांच जेपीसी से कराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है।

बकौल पवार, ‘ऐसा लगता है कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी समूह को निशाना बनाया गया। किसी ने कोई बयान दिया और इससे देश में हंगामा मच गया। इस तरह के बयान पहले भी दिए गए थे, जिन पर शोर-शराबा हुआ। लेकिन, इस बार इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया। दरअसल, यह सोचने की जरूरत थी कि किसने यह मुद्दा उठाया है?’

‘रिपोर्ट देने वाले का नाम हमने नहीं सुना था। उसकी पृष्ठभूमि क्या है? जब इस तरह के मुद्दे उठाए जाते हैं, जिनसे देश में हंगामा मचता है, तो उनकी कीमत चुकानी पड़ती है…यह हमारी आर्थिकी को किस तरह प्रभावित करता है? हम इन बातों की अनदेखी नहीं कर सकते और ऐसा लगता है कि यह सब निशाना बनाने के लिए किया गया।’

पवार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने शरद पवार के इस बयान से असहमति जताई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राकांपा के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन समान विचारधारा वाले 19 विपक्षी दल मानते हैं कि प्रधानमंत्री से जुड़ा अदाणी समूह का मुद्दा वास्तविक और बहुत गंभीर है।

जयराम ने यह भी कहा कि राकांपा समेत समान विचारधारा वाले सभी 20 विपक्षी दल एकजुट हैं और संविधान एवं लोकतंत्र को भाजपा के हमलों से बचाने के लिए संगठित हैं। ये सभी भाजपा के विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडे को हराने में एक साथ होंगे।

Related Articles

Back to top button