ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शादी-रिसेप्शन में फ्रेश लुक के लिए अब नो-मेकअप का नया ट्रेंड

भोपाल। वेडिंग सीजन के साथ ही सजने-संवरने का सीजन भी शुरू हो गया है। वेडिंग जैसे खास दिन को यादगार बनाने के लिए ब्राइड टू बी यानी भावी दुल्हन अब रिसेप्शन से पहले ही प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेनी लगी हैं। शादी के दिन खूबसूरत और फ्रेश लुक के लिए ट्रेडिशनल ग्लो लुक के साथ नो-मेकअप का नया ट्रेंड शुरू शुरू हो गया है। लाइट बेस होने के कारण यह पसंदीदा ट्रेंड हो गया है।

मेकअप आर्टिस्ट रिया चांदवानी बताती हैं कि ब्राइडल मेकअप एवं फ्रेश लुक की शुरूआत अब युवतियां शादी के कुछ दिन पहले ही कर रही हैं। प्रोफेशनल आर्टिस्ट के साथ रिलेक्स मोड में स्किन ग्लो ट्रीटमेंट के साथ इसकी शुरूआत हो रही है। ब्राइड टू बी मेकअप के तहत फेशियल, बाडी पालिशिंग एवं स्किन ब्राइटिंग आदि पसंद किए जा रहे हैं। रिया बताती हैं कि हर युवती अपनी शादी के साथ-साथ रिसेप्शन के दिन को भी यादगार बनाना चाहती है। यही कारण है कि युवतियां कुछ दिन पहले ही तैयारी कर रही हैं। प्री-वेडिंग ट्रीटमेंट लेने से चेहरे की चमक लंबे समय तक बनी रहती है। चेहरे के हिसाब से कपड़े एवं ज्वैलरी भी डिजाइन की जाने लगी है।

है मेकअप ही, पर नाम नो-मेकअप

कुछ समय पहले तक दुल्हन के चेहरे पर इतनी क्रीम और पाउडर लगा दिया जाता था कि साफ नजर आता था कि चेहरे के पीछे कोई दूसरा ही चेहरा है। पर अब यह बीते दिनों की बात हो रही है। रिया चांदवानी के अनुसार अब नो-मेकअप का नया ट्रेंड शुरू हो गया है। दरअसल यह भी एक मेकअप ही, लेकिन लाइट बेस होने के कारण दुल्हन का चेहरा दूर से शाइन करता है। लाइट लिपिस्टक, लाइट टोन फ्रेश लुक ब्राइड का नेचुरल फील कराता है। रिया के अनुसार गर्मी में वाटर प्रूफ एसडी मेकअप भी चलन में है। गर्मी में पसीने के कारण आमतौर पर मेकअप फैल जाता है। वाटरप्रूफ मेकअप में ऐसा नहीं होता।

Related Articles

Back to top button