ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में छाए बादल कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी के आसार

भोपाल। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ अफगानिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात अभी भी मौजूद है। झारखंड से लेकर केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर–पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अलग–अलग स्थानाें पर बनी चार मौसम प्रणालियाें के असर से प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलाें में आंशिक बादल छाए हुए हैं। देर शाम को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में बूंदा-बांदी हुई हालांकि बौछारें दर्ज नहीं की गई।

आगामी 24 घंटे में इसके असर से जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। प्रदेश में मौसम के मिजाज में जो परिवर्तन आया है उसके असर से अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान खजुराहो में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते बादल बने हुए लेकिन यह बादल मध्यम और उंचाई पर बने हैं, इसके असर से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। ऐसे में हो यह रहा है कि अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े लिहाज से बढ़त होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। तापमान करीब-करीब स्थिर बने हुए है वहींं एक- दो डिग्री का ही बढ़त हो रही है।

हवाएं पश्चिमी, लेकिन गर्म नहीं

हवाएं उत्तर पश्चिमी हैं। हवाएं राजस्थान से आ रही है लेकिन वहां भी तापमान ऊंचा नहीं है, ऐसे में पश्चिमी हवाएं होने के बावजूद तापमान नहीं बढ़ रहा है। जबकि उड़ीसा, झारखंड में कई जगहों पर लू के हालात बन रहे हैं। वर्तमान में बनी मौसम प्रणालियों सहित इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बादल छाएं रहेंगे, इससे अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़त थमेगी।

Related Articles

Back to top button