ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

भारत जल्द बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब, वेदांता ने 20 कोरियाई डिसप्ले कंपनियों के साथ किया करार

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख कारोबारी समूह वेदांता की ओर से सोमवार को कहा गया कि उसने डिसप्ले ग्लास इंडस्ट्री से जुड़ी हुई 20 कोरियाई कंपनियों के साथ MoU किया है। इसके जरिए भारत को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने में मदद मिलेगी।

हालमें कोरियाई सरकार की ओर से अयोजित किए गए कोरिया बिज ट्रेड शो 2023 में वेदांता द्वारा रोड शो किया गया थ

50 से ज्यादा कंपनियों ने दिखाई रुचि

वेदांता के सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बिजनेस के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश के हेब्बार ने कहा कि 50 से अधिक कंपनियों ने हमारे साथ साझेदारी करने में अपनी रुचि दिखाई है और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में शामिल 20 कोरियाई कंपनियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।

इससे पहले जापानी कंपनियों के साथ किए थे MoU

इससे पहले दिसंबर 2022 में जापान में इस प्रकार का रोड शो करने के लिए निमत्रंण प्राप्त हुआ था। इस रोड शो में करीब 100 कंपनियों के 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस दौरान वेदांता की ओर से 30 जापानी कंपनियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे

गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित कर रही वेदांता

वेदांता और ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर और डिसप्ले बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर किया है। इसके तहत गुजरात के अहमदाबाद शहर के पास स्थित धोलेरा में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा और इस प्लांट में दोनों कंपनियां मिलकर 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

वेदांता की ओर से स्थापित किए जाने वाले इस प्लांट के बनाने के बाद भारत सेमीकंडक्टर और डिसप्ले बनाने वाले कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। इससे करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button