ब्रेकिंग
नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी सीलिंग कार्यवाही के विरोध में, विशाल रैली दिनांक 18/ 8/ 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे अमृत मिशन परियोजना की धीमी प्रगति पर एक्शन, 5 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया मध्य प्रदेश में 24 घंटे (24x7) संचालित किए जा सकेंगे। खुलेंगे मॉल-दुकानें; राज्यपाल ने दी मंजूरी एमपी में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, सीएम मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहि... महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा BHOPAL में नेताओं के हाथों में पौधे लगवाने के लिए, 700 हरे भरे पेड़ कटवा दिए
मध्यप्रदेश

संजीवनी नगर की गंगानगर कालोनी में असमाजिक तत्वों ने कार में लगाई आग

जबलपुर। संजीवनी नगर थानांतर्गत गंगानगर कालोनी इलाके में खड़ी कार को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। वारदाता को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपित लाइटर और पेट्रोल की बाेतल मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। मामले की रिपोर्ट संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि गंगा नगर मेन रोड निवासी अर्जुन पटेल रेत गिट्टी की सप्लाई का काम करता है। रोजाना की तरह उसने कार एमपी 20 सीएम 4650 खडी की थी। मंगलवार तड़के बदमाश वहां पहुंचे और उनकी कार में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। तड़के लगभग पांच बजे अर्जुन की मां आशा बाहर निकली, तो देखा कि कार धू-धू कर जल रही थी। आशा की आवाज सुनकर अर्जुन सहित घर में मौजूद अन्य परिजन बाहर निकले और कार में लगी आग बुझाई। पुलिस के अनुसार कार अर्जुन की पत्नी शिवानी के नाम पर थी, जिसे 11 माह पूर्व ही अर्जुन ने खरीदा था।

Related Articles

Back to top button