ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कानपुर में विवाद के बाद युवक की इंदौर में इलाज के दौरान मौत सिर पर लगी थी चोट

इंदौर। कानपुर के गोविंद नगर के एक गेस्ट हाउस में पिटाई से गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई की बुधवार को इंदौर में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार हैं।

जूही क्षेत्र निवासी प्लंबर की शादी के बाद रविवार को उसका गोविंद नगर स्थित गोपाला गेस्ट हाउस में रिसेप्शन था। देर रात डीजे पर डांस करने के दौरान क्षेत्र के विवेक कनौजिया, आशीष मिश्रा और गाेलू युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे थे। जिस पर दूल्हे के इंदौर निवासी बहनोई दीपक ने विरोध किया। इस पर तीनों ने उन पर ईंट से सिर पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया था। इलाज के दौरान स्वजन उन्हें इंदौर लाए थे।

सोमवार को आरोपितों पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हुआ था। प्लंबर ने बताया कि बहनोई के स्वजन उन्हें देर रात इंदौर ले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मृत्यु का प्रमाण पत्र मिलने पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button