ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

गेहूं बेचने आए किसानों को नहीं दी सुविधा सहकारी समिति प्रबंधक निलंबित

इंदौर। एमएसपी पर जारी गेहूं उपार्जन के लिए केंद्र पर समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। एक किसान ने वाट्सएप ग्रुपों पर परेशानी साझा की थी। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने अधिकारियों को मामले में शिकायत की थी। दूसरी ओर किसान मोर्चा ने प्रदूषण रोकने के लिए नरवाई जलाने के खिलाफ प्रशासन द्वारा जारी आदेश का ही विरोध शुरू कर दिया है।

शासन ने आदेश दिया था कि भीषण गर्मी के दौर में सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने आ रहे किसानों के लिए पेयजल से लेकर बैठने और छाया की व्यवस्था की जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न सहकारी समिति के गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, बैठने और छाया की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी इंदौर कलेक्टर को दी थी तथा कार्यवाही की मांग की थी। इसी शिकायत के बाद बीते दिनों वाट्सएप ग्रुपों और अधिकारियों को अटाहेड़ा सेवा सहकारी संस्था के खरीद केंद्र की तस्वीरें भेज दी गई थी। वहां व्यवस्था नहीं होने और किसानों की परेशानी के लिए समिति प्रबंधक संतोष पटेल की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद लीड बैंक इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के प्रशासकीय अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अटा हेड़ा सेवा सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक संतोष पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नरवाई तो जलाएंगे

वायु प्रदूषण रोकने के लिए गेहूं की कटाई के बाद नरवाई जलाने के विरुद्ध दिए शासकीय आदेश का भी किसान मोर्चा ने विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण के उन निर्देशों पर भी रोष जाहिर किया है जिसमें गेहूं कटाई के बाद नरवाई जलाने पर किसानों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के आदेश प्रसारित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के इन आदेशों के पालनार्थ इंदौर कलेक्टर ने जिले के सभी तहसीलदारों और अनुविभागीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके इस आदेश से किसानों में रोष है।

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि परंपरागत रूप से फसल कटाई के बाद अगली बोवनी की तैयारी के लिए किसान नरवाई जलाता है। किसान कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन में भी नरवाई जलाने के खिलाफ जो दंड की कार्रवाई किए जाने का प्रावधान किया गया था उसको लेकर भी किसानों का विरोध था और सरकार ने इसे वापस लिया था। संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि वह नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के अपने आदेश को तत्काल वापस ले। अन्यथा किसान मोर्चा अन्य किसान संगठनों के साथ संयुक्त रूप से आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button