ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बीना में बोले कमल नाथ हमारी सरकार बनी तो रोजगार में स्थानीय लोगों को देंगे प्राथमिकता

सागर/बीना। रिफाइनरी, एनटीपीसी कांग्रेस लेकर आई। लेकिन मुझे पता चला है कि यहां स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। हमारी सरकार आएगी तब हम नियम बनाएंगे, सबसे पहले स्थानीय को रोजगार मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

आंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने सबसे पहले कटरा स्वामी, गुलौआ सरकार तथा पंचमुखी हनुमान महाराज को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मैंने राम बारात का वीडियो देखा है। सागर जिले में मशहूर है। कभी मैं भी इस बारात में शामिल होउंगा। कमल नाथ ने कहा कि सागर जिला पूरे प्रदेश में मशहूर है, भाजपा के अत्याचार के लिए। पांच माह बचे हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी और ये सब नेता, कर्मचारी सभी हमारा टारगेट बनेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं ने पुलिस, पैसा और प्रशासन का उपयोग जनता को डराने, दबाने के लिए किया है। हमारी सरकार पर यह टारगेट नंबर वन होंगे। बीना जिले की बात पर कमलनाथ ने कहा कि पांच बार जिले की घोषणा की गई। तीन बार तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। मैं घोषणा नहीं करता, पर मैं इतना कहता हूं कि मैं आपको निराश नहीं होने दूंगा। कमल नाथ ने रिफाइनरी के समीप बनी कोविड अस्पताल को भी निशाने पर लिया। कहा कि 80 करोड़ की अस्पताल बनी और इलाज कितने मरीजों का हुआ। कहां गया वह अस्पताल। सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। अस्पताल भी भ्रष्टाचार में चला गया। भाजपा सरकार ने क्या दिया, महंगाई दी, बेरोजगारी दी। भ्रष्टाचार दिया। घर-घर में शराब दी। भर्ती घोटाला, माफिया राज दिया। हमारा नौजवान बिना काम का, किसान बिना काम का। तो शिवराज जी आप किस काम के। हमारा प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन, अत्याचार में नंबर वन है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी, 15 महीने में से ढाई महीने आचार संहिता में निकल गए। साढ़े ग्यारह महीने में हमने नीति और नीयत का परिचय दिया। हमने किसानों के लिए बीज और खाद के लिए व्यवस्था की थी। शिवराज जी जेब में नारियल रखकर घूमते हैं। यह घोषणा मंत्री हैं। आज इन्हें बहनें याद आ गईं। आज अतिथि शिक्षक याद आ गए। चुनाव आते हैं, जाते हैं। हर चुनाव के अपने मुद्दे होते हैं। हमारी संस्कृति भारत को जोड़ने की है। तोड़ने की नहीं। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया था, वह संविधान गलत हाथों में जाना नहीं चाहिए। हमें रक्षक बनना है देश की संस्कृति, संविधान का। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ओले गिरे थे, शिवराज आए थे। पैसा किसी को अब तक नहीं मिला। यह तो घोषणा की मशीन हैं।

कमल नाथ ने कहा कि हम बहनों को 1500 रुपये, 500 में गैस सिलेंडर देंगे। रोजगार देंगे। पुरानी पेंशन लागू करेंगे। सागर की हर सीट पर कांग्रेस का झंडा लहराएगा।

Related Articles

Back to top button