ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

सात साल बाद शुरू होगा बाल सरोवर बच्चों में खासा उत्साह

ग्वालियर। फूलबाग स्थित बाल सरोवर सात साल बाद बच्चों के लिए फिर से खोला जाएगा। यह सरोवर अगले सप्ताह से शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। वर्ष 2017 से अलग-अलग कारणों के चलते यह सरोवर बंद था। इसमें पहले पानी की किल्लत और फिर कोरोना के कारण इसे बंद किया गया था। अब इस वर्ष इसे फिर से बच्चों के लिए शुरू किया जा रहा है। इस सरोवर को लेकर बच्चों में खासा उत्साह भी बना हुआ है।

बाल सरोवर को पहले ठेके पर दिया जाता था। वर्ष 2007 में इसको ठेकेदार ही संचालित कर रहा था। उस दौरान बाल सरोवर के ऊपर से बिजली का तार निकला हुआ था। रात को वह तार टूटकर सरोवर में गिर गया। सुबह जब सरोवर खोला गया तो इस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि बिजली का तार टूटकर पानी में गिरा हुआ है। स्टाफ ने भी बच्चों को सरोवर में नहाने के लिए जाने दिया। सुबह जब एक बच्चा नहाने के लिए पानी में उतरा तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उस सरोवर को बंद कर दिया गया था। सात साल बंद रहने के कारण इस सरोवर की हालत खराब हो गई थी। वर्ष 2014 में तत्कालीन महापौर समीक्षा ने रेनोवेशन कराकर इसको शुरू कराया। शुरू कराने से पहले वहां पर सभी तरह के सुरक्षा के इंतजाम किए गए। साथ ही यह भी तय किया गया कि इसको ठेके पर नहीं दिया जाएगा। नगर निगम इसका संचालन करेगा। तब से ठेका प्रथा समाप्त हो गई। वर्ष 2017 में बोर सूख जाने के कारण पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके कारण इसको बंद कर दिया गया। वर्ष 2020 में कोरोना काल शुरू हो गया, इस वजह से बाल सरोवर पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कोरोना संक्रमण की पाबंदियां हटने के बाद इस सरोवर को शुरू करने की मांग की जा रही थी। दो बोर यहां पर सूख चुके थे, इस वजह से इस बार स्थाई तौर इस स्वीमिंग पूल के लिए अलग से पानी की लाइन डाली गई है।

Related Articles

Back to top button