ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

डा आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड पर हाेगा महाकुंभ रूपरेखा तैयार

ग्वालियर। 16 अप्रैल को ग्वालियर के मेला मैदान में प्रस्तावित आंबेडकर महाकुंभ में ग्वालियर से एक हजार बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जो लगभग चालीस हजार लोगों को जुटाकर लाएंगी। इसके बाद दूसरे नंबर पर शिवपुरी से 20 हजार लोगों को लाया जाएगा। महाकुंभ के लिए 2500 से ज्यादा बसों का इंतजाम किया जा रहा है जिनकी पार्किंग व्यवस्था सबसे बड़ी मुश्किल होगी। इसके बाद मेला मैदान के आसपास के सभी मैदानों को रिजर्व किया जा रहा है। मैदान के पीछे भाउ साहब पोतनीस एंकलेव के मैदान में सबसे ज्यादा बसों को की पार्किंग की जाएगी। मंच पर 12 से ज्यादा अतिथि रहेंगे, जिसमें प्रस्तावित राज्यपाल आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राज्यपाल अध्यक्षता करेंगे और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहेंगे। मैदान के पास ही वीआइपी पार्किंग रहेगी। महाकुंभ में छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति बांटी जाएगी।

चुनाव के लिए अजा वर्ग को साधने का प्रयास

यहां यह बता दें कि इस साल विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा ग्वालियर चंबल अंचल में अजा वर्ग को साधने के लए हर संभव प्रयास कर रही है। रविदास जयंती के बाद यह भाजपा का जातिगत समीकरण साधने के लिए दूसरा सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए आयुक्त परिवहन ने ट्रायबल विभाग से छह करोड़ से ज्यादा की राशि बसों के इंतजाम के लिए मांगी है, जिसमें एडवांस राशि पहले देने को कहा गया है। इसको लेकर प्रशासन भी अपने स्तर पर तैयारियां में जुट गया है।

यह हैं प्रस्तावित गणमान्य अतिथि

अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा, प्रभुरामराम चौधरी, मीना सिंह, लाल सिंह आर्य, कैलाश जाटव,अतिथि में सांसद-विधायक व अजा वर्ग के निगम व मंडलों के अध्यक्षक-उपाध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि

यह रहेगा शेडयूल

मुख्य अतिथि आगमन- 11 बजकर 45 मिनट

अतिथियों का अवलोकन- 11 बजकर 50 मिनट

अतिथियों का मंच पर आगमन- 12 बजे

मुख्य अतिथि का डा आंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण- 12 बजकर पांच मिनट

अतिथियों का स्वागत-12 बजकर 10 मिनट

अजा जाति के हितग्राहियों को लाभ वितरण- 12 बजकर 15 मिनट

स्वागत भाषण- 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक

अतिथियों का उदबोधन- 12 बजकर 23 से 12 बजकर45 मिनट तक

मुख्यमंत्री का उदबोधन- 12 बजकर 45 मिनट से डेढ़ बजे तक

राज्यपाल का उदबोधन- 1 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक

प्रतिभागियों का जिलावार विवरण

जिला प्रस्तावित प्रतिभागी अनुमानित वाहन

ग्वालियर 40 हजार 1000

मुरैना 15 हजार 375

भिंड 15 हजार 375

शिवपुरी 20 हजार 500

दतिया 5000 125

गुना 5000 125

श्योपुर 1000 25

अशोकनगर 1000 25

यह रहेंगे पार्किंग स्थल

-पशु मेला गेट के सामने खालीड पड़े स्थान,यहां ग्वालियर शहर और श्योपुर के वाहन पार्क होंगें।

-ग्वालियर ग्रामीण और भिंड के वाहन भाउ साहब पोतनीस इंक्लेव ग्राउंड में पार्क होंगें।

-शिवपुरी के वाहन कृषि विवि परिसर में पार्क होंगें।

-दतिया के वाहन कुसुमाकर गार्डन में पार्क होंगें।

Related Articles

Back to top button