ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे केस दर्ज

इंदौर। आजाद नगर थाना पुलिस ने ध्रुव वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।आरोपित ने बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे थे। फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनाकर नगर निगम भेज दिया था।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, फरियादी प्रवीण पुत्र मुकेश चौहान निवासी इदरीश नगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ध्रुव वर्मा से परिचय हुआ। उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश का निगम सुपरवाइजर हूं। उसकी अफसरों से जान पहचान है। उच्च पद पर नौकरी लगवा सकता है। प्रवीण से उसने असिस्टेंट की नौकरी का प्रलोभन दिया और पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपित ने फर्जी नियुक्ति पत्र बनाया और कहा कि पत्र दिखाकर ज्वाइन कर लेना। इसी तरह रिश्तेदार प्रतीक पुत्र राजकुमार राय निवासी इदरीश नगर से भी दो लाख रुपये ले लिए।

इंदौर में महिला से चेन लूटी

इंदौर। तिलक नगर में मंजुला पंचोरी से बदमाशों ने चेन लूट ली। पुलिस ने लूट के मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी सौरभ जैन निवासी तिलक नगर एक्सटेंशन के मुताबिक, मां मंजुला रात करीब 9 बजे जैन मंदिर से घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही पचौरी गार्डन के समीप पहुंची, बदमाश चेन झपटकर फरार हो गया। मंजुला ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपित फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button