ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

सस्ता हुआ सोना या फिर से आसमानी हुआ भाव, आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 440 रुपये उछलकर 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में पीली धातु 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 850 रुपये की तेजी के साथ 75,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी, दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,996 डॉलर प्रति औंस और 25.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एशियाई कारोबारी घंटों में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 67 रुपये की तेजी के साथ 60,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, सोने का जून अनुबंध 16,778 लॉट के कारोबार में 67 रुपये या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 60,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में मजबूती आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,009.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था

चांदी में फिर से नरमी

कारोबारियों के सौदे कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 89 रुपये की गिरावट के साथ 75,383 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 89 रुपये या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,383 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 11,355 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.44 डॉलर प्रति औंस रह गई।

आज क्या है सोने का रेट

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 61,080 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 61,080 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,980 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,930 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,930 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,980 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,930 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 61,080 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 61,080 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button