ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

Dhar Crime News: धार जिले में अंधविश्वास में मां ने अपनी तीन बच्चियों की कर दी हत्या

धार। धार जिले के सरदारपुर के श्यामपुरा ठाकुर गांव में मंगलवार को मिले तीन बच्चियों के शव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चियों की मां रजनी ने ही उनकी हत्या की थी। गांव में एक बच्ची का शव कुएं के पास और दो के शव कुएं के अंदर मिले थे। पुलिस के अनुसार महिला ने अंधविश्वास में उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रजनी किसी तांत्रिक के संपर्क में थी, ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी और अचानक गुस्से में आ जाती थी।

यह है पूरा घटनाक्रम

धार जिले के सरदारपुर के ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में मंगलवार को तीन मासूम बालिकाओं के शव मिले थे। जिसमें एक बच्ची का शव कुएं के नजदीक मिला था, वहीं दो बच्चियों के शव कुएं में मिले थे। लड़कियों के साथ गई उनकी मां रजनी भी लापता थी, जिसे खोजने के लिए पुलिस ने देर रात तक कुएं को खाली करवाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार सुबह वह टांडा खेड़ा गांव में मिल गई, उससे पूछताछ करने के लिए एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित पुलिस बल वहां पहुंचा। जहां रजनी ने बताया कि उसने ही तीनों बच्चिों की हत्या की है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार महिला ने अंधविश्वास के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button