ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

देवी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर पुराने आरटीओ की जमीन पर बनेगा स्मारक

इंदौर। सरकार ने देवी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर स्मारक बनाने के लिए केसर बाग रोड स्थित पुराने आरटीओ (रामपुर कोठी) की जमीन देवी अहिल्याबाई स्मारक प्रतिष्ठान ट्रस्ट को निश्शुल्क दी गई है। स्मारक में अहिल्याबाई के जीवन में किए गए कार्यों को संजोया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी इस स्मारक को देखकर अहिल्या की इस धरती का गौरवशाली इतिहास जान सकेंगे।
देवी अहिल्याबाई स्मारक प्रतिष्ठान ट्रस्ट को 1.215 हेक्टेयर भूमि का निश्शुल्क आवंटन करने का निर्णय शिवराज कैबिनेट ने लिया है। अब इस भूमि पर अहिल्या मां के जीवनभर के मूल्य और संस्कार को प्रदर्शित करता स्मारक बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस स्मारक को बनाने की मांग शासन से की थी। वे इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र भी लिख चुकी थीं। उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह को भी यह भूमि दिलवाने के लिए पत्र लिखा था।

इसके लिए देवी अहिल्याबाई स्मारक प्रतिष्ठान का गठन भी किया था। ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि इस जमीन पर स्मारक बनाने के काम में लगने वाली राशि इंदौर शहर के जन-जन से एकत्रित करने की योजना है ताकि आम नागरिक का जुड़ाव भी देवी अहिल्या के प्रति बना रहे। यहां पर आडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें मां अहिल्या के जीवन चरित्र को उजागर करने वाले पलों के म्यूरल्स रखे जाएंगे।

ट्रस्ट से ये लोग जुड़े

ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन हैं। इसके ट्रस्टियों में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, पुरुषोत्तमदास पसारी, विनोद अग्रवाल, अशोक डागा, मिलिंद महाजन एवं सुधीर देडगे शामिल हैं। कलेक्टर एवं निगम आयुक्त भी पदेन ट्रस्टी होंगे।

मेरा सपना था कि में शहर में देवी अहिल्या के नाम पर स्मारक बनवा पाऊं, आज उसकी शुरुआत हो गई है। मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सरकार को धन्यवाद देती हूं।

-सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button