ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्य

सीएम हाउस में हुआ संवाद,लाडली लक्ष्मी उत्सव:9 से 15 मई तक चलेगा

आज लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया।सीएम हाउस में . इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना में शामिल बेटियों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में 9 मई से 15 मई तक लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जायंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विधायक कृष्णा गौर मौजूद थे।ये कार्यक्रम होंगे

  • 10 को लाडली फ्रेंडली पंचायत घोषित की जाएगी….
  • 11 लाडली वित्तिय संरक्षता, सायबर सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जाएगी
  • 12 हेल्थ चेकअप
  • 13 बैंक, थाना, sdm कार्यालय घुमाया जाएगा…..
  • 14 ई kyc, चित्रकला प्रतियोगिता
  • 15 प्रदेश के अलग अलग स्थानों का भृमण कराया जाएगा
  • 16 साल की हुई लाडली लक्ष्मी योजना

    लाडली लक्ष्मी उत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – लाडली योजना 16 साल की हो गई है। क्या बेटा बेटी में भेदभाव करना चाहिए? लेकिन हमारे समाज में ऐसा होता था। बेटियों को बोझ समझा जाता था। इसलिए बेटी के पैदा होने पर सबका चेहरा उतर जाता था। यही कारण था कि केवल बेटे पैदा होने लगे है। एक हजार पर केवल 911 लड़कियां पैदा हो रही थीं। बेटियों को लेकर ऐसी गंभीर परिस्थितियों उत्पन्न हो गई थी। मेरे घर में भी मेरी बहनों से कम प्रेम किया जाता था। कहा जाता था – बेटा तू दूध पी ले। बेटियों को बाद में देख लेंगे। सीएम ने कहा बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे। बेटा कुल का दीपक होगा या फिर लठ मरेगा यह तय नहीं है। लेकिन बेटी जीवनभर अपने मां बाप का ध्यान रखेगा। मैं छोटा था जब मैं कुछ नहीं था,तब मैं भाषण दे रहा था कि बेटी बचाओ तब एक बूढ़ी अम्मा खड़ी हो गई तो उसने कहा कि बेटी की शादी के लिए दहेज कौन देगा। तब मैंने सोचा कि भाषण देने से कुछ नहीं होगा, शिवराज तुझे कुछ करना होगा। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब मैंने सोचा कि क्यों न ऐसा हो कि बेटी पैदा हो जाये तो लखपति बन जाए। तब मैंने अपने अधिकारियों को बुलाया और कहा कि ऐसी योजना बनाओ कि बेटी पैदा होते ही लखपति बन जाए। तब अधिकारियों ने कहा कि ऐसा होना असंभव है। तब मैंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये कि बेटी पैदा होते है लखपति बनेगी।

    सीएम ने मेधावी बेटियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button