ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

घर से भागे प्रेमी जोड़े की बरामदगी को पहुंची डायल 100 को ग्रामीणों ने घेरा ट्रैक्टर अड़ाकर किया रास्ता जाम

मंडीदीप। गुरुवार रात नांदोर ग्राम में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोककर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल तीन दिन पहले पुलिस ने एक गुमशुदगी कायम की थी, जिसमें सुखी कुमडी गांव से आदिवासी समाज का एक युवक व युवती घर से भाग गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच यह बात भी सामने आई कि भागी युवती के भाई भी उक्त युवक की बहन को भगा ले गया है। इस पर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान मंडीदीप पुलिस को सूचना मिली कि एक जोड़ा नांदोर गांव में छिपा हुआ है। उसे दस्तयाब करने पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस वाहन के आगे ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर रास्ता रोक दिया। ग्रामीण प्रेमी जोड़े को पकड़ने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर गांव में काफी हंगामा हुआ। दो गांव के लोग आपस में भिड़ते-भिड़ते बचे। बताया जाता है कि गामीण इतने उत्‍तेजित थे कि पुलिस वाहन में आग लगाने की तैयारी कर ली गई थी। वे ऐसा कुछ कर पाते, उससे पहले ही सूचना पाकर थाना प्राभारी नरेंद्र पांडे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए हले पुलिस वाहन को ग्रामीणों के घेरे से बाहर निकाला, फिर दोनों पक्षो का समझाइश देकर थाना ले आए।

देखते ही देखते मंडीदीप थाना में बड़ी संख्‍या में आदिवासी समाज के लोग एकत्र हो गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए एसडीओपी को रात्रि में मंडीदीप आना पड़ा। मंडीदीप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कुमडी से एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था जिसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच भागी हुई युवती के भाई भी उस युवक की बहन को भगा ले गया। दरअसल एक पक्ष का युवक ट्रैक्टर से नहीं भागता, तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं उसके भागते समय एक-दो लोग ट्रैक्टर की चपेट में आने से बचने के लिए भागने में घायल हो गए। मंडीदीप पुलिस ने फरियादी अखिलेश धुर्वे की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध, वहीं दूसरे पक्ष के राजाराम उइके की शिकायत पर एक व्यक्‍ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है

Related Articles

Back to top button