मुख्य समाचार
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को,आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को, 4 जून को आएगा इलेक्शन रिजल्ट
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 18 वीं लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को शुरू होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखें भी घोषित की जाएंगी। 16 जून को 17वीं लोकसभा कार्यकाल खत्म होगा। 26 विधानसभाओं के लिए उप-चुनाव भी लोक सभा चुनाव के साथ करवाए जाएंगे। पहले चरण में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में चुनाव होंगे। 26 अप्रैल को दूसरा चरण का मतदान होगा। 7 मई को तीसरा चरण,13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवा चरण, 25 मई को छठवां चरण और 7वां चरण 1 जून को सम्पन्न होगा।


