ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में ब्‍यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित चार साल से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों युवती को पता चला कि आरोपित ने किसी और से शादी कर ली है। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

उधर, छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ब्‍यूटी पार्लर चलाती है। उसने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें उसने बताया कि वर्ष 2018 में उसका परिचय सुमित कावरे नाम के युवक से हुआ था। सुमित भी इसी इलाके में दुकान चलाता है। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्‍ती बढ़ी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 19 जून 2018 को सुमित उसे घुमाने के बहाने अपने कमरे पर लेकर पहुंचा और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का भरोसा देकर युवती को चुप करा दिया था। तब से वह लगातार युवती का शोषण कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से सुमित ने उसके साथ दूरी बनानी शुरू कर दी। इस पर जब युवती ने सुमित के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्‍कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button