मुख्य समाचार
कांग्रेस सरकार ने अभियान में नहीं किया सहयोग,छत्तीसगढ़ में अमित शाह: बोले- नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हुआ

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद मैं पहली बार बस्तर आया हूं। सुरक्षा बलों की बहादुरी, साहस और बलिदान की वजह से तय समय सीमा 31 मार्च 2026 से पहले ही देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो चुका है। यह सभी के लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि कई गैर-भाजपा सरकारों ने नक्सल मुक्त अभियान का समर्थन किया। हालांकि, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस अभियान में सहयोग नहीं किया।


