शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी पर राजधानी में जुटेगा सिंधी समाज, संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

भोपाल। आज राजधानी भोपाल में सिंधी समाज का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया भर से सिंधी समाज से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। भारतीय सिंधु सभा और देश भर की सिंधु पंचायतों द्वारा अमर शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी वर्ष पर देश-दुनियां के सिंधी समाज के लोग भोपाल पहुंचेगे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वही सिंधी समाज के चार बड़े संतों के साथ एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें भारत पाकिस्तान के बटवारे के पहले के सिंध प्रांत में निवासरत सिंधी समाज के लोगों की जीवनशैली, सभ्यता संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है।
इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी सिंधु घाटी की सभ्यता हडप्पा संस्कृति और मोहनजोदडो की झलक भी दिखेगी। कार्यक्रम में देश और दुनिया से करीबन 50 हजार लोगो के शामिल होने की उम्मीद है वही पाकिस्तान से भी सिंधी पंचायत से सदस्य इस समागम में शामिल होंगे।


