ब्रेकिंग
अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि
मुख्य समाचार

अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन

गोपालकों को दी 101 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

अमित शाह का 23 घंटे का भोपाल दौरा: 35 हजार गोपालकों से करेंगे संवाद, ₹16.80 करोड़ के डेयरी प्लांट की देंगे सौगातभोपाल: राजधानी में आज सियासी और प्रशासनिक हलचलें तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। दिन भर चलने वाले इन आयोजनों में गौ-संवर्धन, डेयरी विकास, नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी और उच्च शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।

उज्जैन को मिलेगा 255 करोड़ का अत्याधुनिक डेयरी प्लांट

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसका आज भूमिपूजन होगा। इस प्रोजेक्ट में 170 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी, जबकि 85 करोड़ रुपए दुग्ध संघ ऋण के माध्यम से जुटाएगा। इसकी शुरुआती क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण की होगी, जिसे बाद में 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकेगा।

भेल दशहरा मैदान में विशाल गोपालक सम्मेलन

मंच पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा सीएम मोहन यादव, दोनों डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल मौजूद हैं। सबसे पहले मंच पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाषण दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का अभिवादन किया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मंच पर संबोधन दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए राज्य में चल रहीं योजनाओं को गिनाया। आखिर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी हमला बोला।

गौशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त की 101 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से खातों में ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार गौशालाओं में दर्ज प्रत्येक गौवंश के लिए 40 रुपए प्रतिदिन की दर से सहायता प्रदान करती है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को लगभग 12 करोड़ रुपए का बोनस भी वितरित किया जाएगा।

नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य, 2029 के बाद नशे की जगह नहीं होगी 
अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 से पहले प्रदेश को नशीले पदार्थों से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शाह ने प्रदेश के अभिभावकों और खासकर माताओं से कहा कि 31 दिसंबर 2029 के बाद उनके बेटे-बेटियों के लिए मध्यप्रदेश में नशे की कोई जगह नहीं होगी।
उन्होंने प्रदेश की माताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निश्चिंत रहें, उनके बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम करेगी।

दुग्ध उत्पादक राज्यों में टॉप-5 भाजपा शामित, कांग्रेस की नो-एट्री
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014-15 में देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 307 ग्राम प्रतिदिन थी, जो अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। भारत आज दुनिया में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश है। शाह ने कहा कि देश में टॉप-5 दुग्ध उत्पदकों वाले राज्यों में सभी भाजपा शासित हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र इन पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन वाले राज्यों में पशुपालकों के कल्याण के लिए काम नहीं होता। उनके अनुसार कांग्रेस का काम केवल रैलियां निकालना, विरोध करना और अराजकता फैलाना रह गया है।

75 हजार नई ग्रामीण डेयरियां बनाने की तैयारी
शाह ने कहा कि श्वेत क्रांति-2 के तहत देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में 75 हजार नई डेयरियां स्थापित करने की योजना है। इनमें सबसे ज्यादा डेयरियां मध्यप्रदेश में बनाई जाएंगी। इसके साथ ही पहले से संचालित 46 हजार डेयरियों को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गोबर से ऊर्जा और खाद, गांवों में रोजगार पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार नेट जीरो और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसके तहत गोबर के वैज्ञानिक उपयोग, चारा प्रबंधन, बेहतर पशु आहार और कृत्रिम गर्भाधान जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। गोबर के वैज्ञानिक संग्रह से मीथेन उत्सर्जन कम करने, स्वच्छ ऊर्जा बनाने और पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण के साथ ग्रामीण रोजगार बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारी डेयरी व्यवस्था महिला सशक्तीकरण और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी देखेंगे

भेल दशहरा मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है। शाह इसका उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में नए कानूनों और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

भौंरी में IISER परिसर का शिलान्यास

इसके बाद शाह भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां परिसर का शिलान्यास करने के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

3 अक्टूबर रात 8 बजे रवाना

शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। 3 अक्टूबर को दिनभर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात करीब 8 बजे भोपाल से रवाना होंगे। इस दौरान उनका फोकस गृह, डेयरी, पशुपालन, सहकारिता और उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button