ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

घरेलू सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर संजय शुक्ला बोले- जनता पर महंगाई की मार, सरकार नागरिकों का ध्यान बांटने में लगी

इंदौर: ई बजट और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 50 की वृद्धि किए जाने से प्रदेश की जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। ऐसे में प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष का अपना लालच भरा बजट प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

शुक्ला ने प्रदेश के आज प्रस्तुत किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से जनता को गुमराह कर मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का काम किया जा रहा है। आज प्रस्तुत किया गया बजट पूरी तरह से आंकड़ों का खेल है। जो योजनाएं सरकार के द्वारा पिछले वर्ष घोषित की गई थी उनके क्रियान्वयन की स्थिति की कोई जानकारी यह बजट नहीं दे रहा है। इस बजट में जनता का ध्यान बांटने और सब कुछ अच्छा होने का हल्ला मचाने की कोशिश की गई है। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से जनता को राहत देने का कोई काम इस बजट में नहीं किया गया है।

इंदौर के लिए निराशाजनक

शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के लिहाज से देखा जाए तो यह बजट सबसे ज्यादा निराशाजनक है। प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले शहर इंदौर के लिए इस बजट में सरकार ने कोई प्रावधान नहीं किया है। इंदौर के लोगों को कोई सौगात देने की कोशिश नहीं की गई है। केवल नाम के लिए इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button