ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

सरकारी गाड़ी से रोजाना भोपाल से अपडाउन कर रहे नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी

भोपाल। नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन प्रतिदिन सरकारी वाहन से भोपाल से अप-डाउन कर रहे हैं। दरअसल, एसपी सिंह को शिवाजी नगर में शासकीय आवास आवंटित है, जबकि उनकी पदस्थापना नर्मदापुरम में है। नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को अपने मुख्यालय नर्मदापुरम में ही रहना चाहिए, लेकिन ऐसा करना तो दूर, वे प्रतिदिन सरकारी वाहन से भोपाल से नर्मदापुरम तक अपडाउन कर रहे हैं। नवदुनिया ने इस मामले की पड़ताल करते हुए कई दिनों में इसकी सटीक पुष्टि की, वहीं सिंह ने आरोपों का खंडन किया, लेकिन बातों ही बातों में अक्सर जाने-आने की बात स्वीकार भी की।

नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी सुबह शिवाजी नगर से निकलते हैं और नर्मदापुरम पहुंचकर कुछ घंटों की ड्यूटी कर शाम को सरकारी गाड़ी से ही भोपाल वापस आ जाते हैं। उनको एक ओर की यात्रा में करीब एक घंटे का समय लगता है। वाहन में औसतन 1500 का डीजल लगता है। इस तरह प्रतिमाह करीब 37 हजार से अधिक का डीजल अतिरिक्त जलाया जा रहा है, जिसका भुगतान सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है। नए जिला शिक्षा अधिकारी को वाहन क्रमांक-एमपी 04 टीए 6947 का आवंटन हुआ है। जिससे वो अपने शिवाजी नगर स्थित मकान में जाते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन भी उनके घर के सामने ही पूरे समय खड़ा रहता है।

उच्चाधिकारियों को भी भेजी जानकारी
जिला शिक्षा अधिकारी का हर रोज सरकारी वाहन से अप-डाउन करने का मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को भी इस पूरे मामले में जानकारी है। लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वो नर्मदापुरम में आनंद कालोनी में रह रहे हैं। कभी शासकीय काम से भोपाल जाने पर घर चले जाते हैं।
मैं नर्मदापुरम की आनंद कालोनी में ही रह रहा हूं, कभी-कभी शासकीय काम से भोपाल जाता हूं तो घर चला जाता हूं। मुझ पर लगने वाले इस तरह के आरोप गलत हैं।
– एसपी सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी, नर्मदापुरम
इस मामले में अभी जानकारी नहीं थी! अब पूरे मामले को दिखवाता हूं! ऐसा हो रहा तो क्यों हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button