ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
छत्तीसगढ़

CG Budget 2023 से पहले सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश के लोगों को होगा फायदा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण से नाराज विपक्ष ने वॉकआउट किया। विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल के अधिकारों पर बात कर रहे हैं, जो संवैधानिक रूप से सही नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा नहीं कर रहा हूं।

CM ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि CM के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button