ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन वेब सीरीज, मिर्जापुर को भी छोड़ा पीछे

 शाहिद कपूर, केके मेनन, विजय सेतुपति और राशि खन्ना स्टारर वेब सीरीज ‘फर्जी’ ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। ये सीरीज अब ओटीटी पर इंडियन ओरिजिनल वेब सीरीज में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर इसी साल 10 फरवरी को रिलीज हुई थी। करीब डेढ़ महीने में ही पिछली तमाम ओरिजिनल वेब सीरीज को व्यूवरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस वेब सीरीज का डायरेक्शन फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है। राज और डीके की जोड़ी द फैमिली मैन जैसी हिट सीरीज देने के बाद फर्जी के साथ वापस आई थी।

सीरीज को मिले 37 मिलियन व्यूज

द फैमिली मैन भी लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं फर्जी सीरीज को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को समीक्षकों ने भी काफी सराहा था। राज और डीके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि फर्जी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन सीरीज बन गई है। उन्होंने दर्शकों के इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को करीब 37 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसका मतलब है कि करीब तीन करोड़ 70 लाख लोगों ने इस सीरीज को ओटीटी पर देखा है। बता दें कि इस सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड्स हैं।

नकली नोट बनाने पर बेस्ड है सीरीज

माना जा रहा है कि इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा। दरअसल फर्जी वेब सीरीज नकली नोट बनाने और उसके इस्तेमाल पर बेस्ड है। इसमें शाहिद कपूर एक ऐसे रोल में नजर आते हैं, जो अपने दोस्त भुवन अरोड़ा के साथ मिलकर घर बैठे ही शानदार नकली नेट बनाता है। वहीं केके मेनन विलेन के रोल में नजर आते हैं, जो कि नकली नोटों की सप्लाई करते हैं। सेतुपति नकली नोटों को बनाने वाले और सप्लाई करने वालों को पकड़ने को कोशिश में लगे रहते हैं। राशि खन्ना इस सीरीज में नकली नोट पकड़ने वाली एक्सपर्ट के तौर पर दिखाई देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button