मध्यप्रदेश
तापमान में आई गिरावट से राजधानी में फिर लौटी ठंड, होली पर बादल और बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेकर पूरे वातावरण का रूख बदल दिया है। होली पर बादल और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। यहां बारिश का असर अरब सागर की ओर से नमी ला रहा है।
बीते 24 घंटे में भोपाल समेत 15 जिलों में जमकर पानी बरसा। 36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन का पारा 29.3 डिग्री पहुंचा। तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। भोपाल में बारिश से ठंड लौटी और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। गुना और अशोकनगर में आज भी बादल हैं और सुबह तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम, खंडवा में भी पानी गिरा। आगर जिले में ओले गिरे। शाम को रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, धार, रायसेन समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।


