ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

चालू कर नीचे उतर गया चालक तो दुकान में जा घुसी बस मची भगदड़

जबलपुर। थोड़ी सी लापरवाही कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कुछ यही हुआ सिहोरा बस स्टेंड में शुक्रवार को जहां बस चाल की लापरवाही से यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। घटना के बाद चीख पुकार मच गई, हालाकि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। दरअसल बस चालक बस को चालू कर नीचे उतर गया था जिसके बाद बस लुड़कते हुए दुकान में जा घुसी। इस हादसे में बड़ी घटना भी घट सकती थी जो कि बच गई।

बस में सवार थे 35 यात्रीः

सिहोरा पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मामले में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि चौरसिया ट्रैवल्स की बस एमपी 20 पीए 0939 सुबह 11 बजे के लगभग बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। बस चालक ने बस को चालू हालत में छोड़ा और बस से नीचे उतर गया। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि बस लुड़की और तेज रफ्तार में बिजली पोल से टकराते हुए एक कपड़ा दुकान में जा घुसी। जैसे ही यह हादसा हुआ मौके पर लोगों की भगदड़ मच गई। बस दुकान में जाकर घुस गई और फिर रुक गई जिके बाद घबराए यात्री बस के बाहर निकले।

बस में फैल सकता था करंटः

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री या राहगीर बस के नीचे नहीं आया अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। दूसरी तरफ बस पलटने से भी बची और बिजली के खंभे से टकराई जिससे बस में करंट भी फैल सकता था लेकिन गनीमत रही कि बिजली का तार नहीं टूटा और बस में नहीं गिरा। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है और कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button