मध्यप्रदेश
प्रदेश के कई इलाकों में हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि! फसलों का हुआ बहुत नुकसान, सीएम ने किसानों को दी राहत, किया ये ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के तेवर बदले हुए है। कई जगहों पर आंधी तुफान, बारिश तो कहीं पर ओलावृष्टि का नजारा देखने को मिला है। इस बे मौसम बारिश ने किसानों के लिए नई मुशीबत खड़ी कर दी है। इस बे मौसम की बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी छति पहुंचाई है। जिससे किसानों की परेशानी साफतौर से देखी जा सकती है।
पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की 80 प्रतिशत से ज्यादा फसले खराब हो चुकी है। इस मंजर को देखते हुए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम ने अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान के लिए सर्वे के निर्देश दे दिए है।


