ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग 4 लड़कियों समेत 6 की मौत

बीती रात हैदराबाद की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं, जहां रात में भी लोग काम कर रहे थे। अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। दम घुटने के कारण मौत होना माना जा रहा है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत खराब है।

पीड़ितों ने कथित तौर पर घने धुएं के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसका नाम स्वप्नलोक है। यहां तीसरी मंजिल पर आग लगी, जो बाकी मंजिलों पर फैल गई। आग लगने की पहली सूचना शाम साढ़े सात बजे मिला। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो 13 लोग अंदर फंसे थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अन्य 6 ने दम तोड़ दिया।

उत्तर क्षेत्र डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया, ‘अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। आग लगने के समय ये लोग अंदर थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनका हालत गंभीर हो गई थी और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए थे। हमने 7 को बचा लिया है।’

Related Articles

Back to top button