ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
खेल

अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय टीम को बड़ा झटका,स्टार बल्लेबाज चोटिल

अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द की शिकायत हुई है। इस वजह से वह मैच के चौथे दिन अपने तय क्रम पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत का चौथा विकेट गिरने के बाद छठे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह श्रीकर भरत बल्लेबाजी के लिए आए। अय्यर को मैच के तीसरे दिन ही पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। श्रेयस फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

अहमदाबाद की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है। हालांकि, इस सीरीज के पहली तीन मुकाबलों की तरह इस मैच की पिच में गेंद टर्न नहीं हो रही है, लेकिन भारत को मैच जीतने के लिए चौथे दिन की पिच में तेजी से रन बनाने की जरूरत है। श्रेयस अय्यर स्पिन के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और स्पिन पिच पर भी वह तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में अय्यर का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह इस मैच में अब तक बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए हैं।श्रेयस अय्यर चोट की वजह से इस सीरीज का पहला मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे।

ऐसे में नागपुर में हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह मौका दिया गया था।इस मैच में भारतीय टीम पारी और 132 रन से जीती थी।हालांकि,सूर्यकुमार यादव अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए थे।अहमदाबाद में पिच बेहद सपाट थी और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ होने की कगार पर है।चौथे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम पहली पारी खेल रही है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी एक पारी बाकी है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ होने की संभावना बहुत ज्यादा है। क्योंकि अभी भी यहां पर बल्लेबाजी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक चार विकेट पर 329 रन बना लिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button