ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

सोनिया गांधी की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के चेहरे को किसी अन्य फोटो पर लगाकर पोस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला है. बताया गया कि वह काफी समय से दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहता है.

14 मार्च तक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य नामक एक व्यक्ति को ट्विटर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का एक एडिटेड और मॉर्फ्ड वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे 14 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है. घटना के संबंध में 3 मार्च, 2023 को नई आबादी प्रतापगढ़ निवासी लता शर्मा द्वारा रिपोर्ट दी गई थी.

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किसी फोटो से उनके चेहरे को एडिट कर कूटरचित प्रकार से एक वीडियो बना अशिष्ट रूपण कर बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर आईडी पर पोस्ट कर वायरल किया है. रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट एवं महिलाओं का अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर सोशल मीडिया के विश्लेषण से पाया गया कि यह ऐसे कृत्य करने का आदी है. शुक्रवार को टीम ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button