ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

बड़वानी में नर्मदा के बड़े पुल से धार के युवक ने लगाई छलांग लोगों ने बचाया

बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर नर्मदा नदी के बड़े पुल से शुक्रवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। उसे वहां मौजूद इंटेकवेलकर्मी ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम से उस युवक को बचा लिया।

लोगों के अनुसार बड़वानी के समीप छोटी कसरावद नर्मदा पुल से एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। वहीं नर्मदा में कूदे व्यक्ति को देख नगर पालिका इंटकवेल कर्मी बबलु डोडवे ने लाइफ सपोर्ट रिंग नर्मदा में फेंक व्यक्ति की जान बचाई। मौके पर एसडीआरएफ टीम के आने के पहले ही नाविकों द्वारा नर्मदा में कूदे करण पुत्र अमृतलाल निवासी सिरसी जिला धार को नर्मदा से बाहर निकाला, जिसे एसडीईआरएफ टीम द्वारा अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

गौरतलब है की छोटी कसरावद नर्मदा पुल सुसाइड पाइंट बन गया है। इसके चलते कूदने वालों की जान बचाने पुल पर जाली लगवाने की मांग कई संगठनों द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button