सराफा कारोबारी का 100 ग्राम सोना लेकर भागे बंगाल के सुनार एक पकड़ा

ग्वालियर। सराफा कारोबारी का 100 ग्राम सोना लेकर बंगाल के दो सुनार फरार हो गए। यह लोग बंगाली ज्वेलरी बनाने के नाम पर सोना ले गए थे, इसके बाद वापस ही नहीं लौटे। जिसकी सराफा कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। लश्कर स्थित सराफा बाजार में ज्वेलरी शाप चलाने वाले अजय अग्रवाल के पास तीन बंगाली सुनार कुछ समय पहले आए थे। बंगाली ज्वेलरी का आर्डर अजय ने दिया था। 100 ग्राम सोना उन्हें दिया। इसमें से दो सुनार अजय अग्रवाल का सोना लेकर गायब हो गए। इनका एक साथी शेरू सुखरो ग्वालियर में रह रहा था। जिसे अजय ने पकड़ लिया। उसने साथियों के चरोंज और गणेश नाम बताए हैं।
बंगाल से आए सुनार सराफा कारोबारी का सोना लेकर भाग गए हैं। 100 ग्राम सोना लेकर यह लोग भाग गए। इनकी तलाश चल रही है। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी, कोतवाली
मारपीट कर की फायरिंग गोली मां के पैर में लगी
महाराजपुरा क्षेत्र में एक युवक को घेरकर उसकी मारपीट की गई, इसके बाद आरोपितों ने कट्टे से फायर कर दिया। युवक बचने के लिए झुका तो वह तो बच गया, लेकिन गोली उसकी मां के पैर में जा लगी। बाद में आरोपित भाग गए। महाराजपुरा थाना क्षेत्र की गुड्डी देवी अपने बेटे व बेटी के साथ गई थी। लौटते समय धर्मेंद्र को साहब सिंह बघेल व रामप्रताप बघेल ने घेर लिया व फायिरंग कर दी। पुिलस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कर लिया है।
मोबाइल लूटने वाले दोषी को पांच साल की सजा
विशेष सत्र न्यायालय ने स्टेशन पर मोबाइल लूटने वाले आरोपित देवेंद्र चौहान को पांच साल की सजा सुनाई है। साथी ही एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपित को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है। गब्बर सिंह चार अप्रैल 2015 को अपने दोस्त को स्टेशन पर छोड़ने आया था। उसके सामने दो लड़के आए और धक्का देकर मोबाइल छीनकर भाग गए। गब्बर ने शोर मचाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया था।


