ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में अगले सप्ताह बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

इससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगेगा और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच बना रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन 12 से 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15-16 के बीच रहता है, लेकिन बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। 16 व 17 मार्च को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button