ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाली संस्था में 70 लाख की धोखाधड़ी मैनेजर पर एफआइआर

भोपाल। कोलार पुलिस ने एक निजी स्वास्थ्य संस्था के संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। संचालक का आरोप है कि उनके एक पूर्व प्रबंधक ने करीब तीन साल में संस्था में सेवा देने के नाम पर आने वाली राशि को खुदबुर्द कर दिया और राशि अपने परिवार के सदस्‍यों और रिश्‍तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दी। यह राशि पुलिस जांच में 70 लाख के करीब निकली है। अब आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले में और कई खुलासे होंगे ।

कोलार थाना प्रभारी जयकुमार सिंह के मुताबिक इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय देवीदीन सोनी परी होम्स हेल्थ सर्विस नाम की संस्था सहज निशी होम्स बंजारी कोलार से संचालित करते हैं। उनके यहां पुरुषोतम दास सोनी नाम का एक प्रबंधक काम करता था। उसने 8 अक्टूबर 2020 से लेकर दस फरवरी 2023 के दौरान करीब 70 लाख की राशि का गबन कर दिया। जब आडिट के दौरान यह गड़बड़ी निकली तो उससे सवाल-जबाव किया। इस पर वह अचानक नौकरी छोड़कर गायब हो गया था। संस्था के संचालक द्वारा इस मामले में थाने में शिकायती आवेदन दिया था। इस पर जांच के चल रही थी। तथ्यों के आधार पर बुधवार को इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई।

प्राइवेट नर्स उपलब्ध करवाती है संस्था

जांच अधिकारी एसआइ जोगिंदर नेगी ने बताया कि यह संस्था प्राइवेट नर्स जैसी सेवाएं मुहैया करवाती है। जिन लोगों को अपने बीमार स्वजनों की देखभाल के लिए नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की जरूरत होती है, उनको यह संस्था एक निर्धारित राशि पर ये सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। उस राशि के बैंक में जमा किया जाता है। उस राशि के देखरेख का जिम्मा उनके मैनेजर पुरूषोतम सोनी के पास था। आरोप है कि तीन साल के दौरान करीब 70 लाख का हेरफेर किया गया। पुलिस इस मामले में संस्था के संचालक और अन्य सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

Related Articles

Back to top button