ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मौसम बिगड़ा बुढार में सामूहिक विवाह के दौरान हवा पानी से उखड़ कर गिरा टेंट

शहडोल:  शुक्रवार को जिले में आधी ने जमकर कहर बरपाया। मौसम बिगड़ने के बाद आसमान में छाए बादलों ने जमकर बौछार की और लोगों के कार्यक्रमों में भी विघ्न डाल दिया। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बुढार कस्बे में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था इसी बीच दोपहर 1:30 बजे के आसपास जब आंधी और पानी शुरू हुआ तो विवाह स्थल पर टेंट उखड़ कर गिर गया। जिसके चलते तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। आधे घंटे बाद जब आंधी पानी का जोर शांत हुआ तो उसके बाद टेंट दुरुस्त कराए गए और फिर से शादी विवाह के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो पाया। उल्लेखनीय है कि बुढार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन धनपुरी के इनडोर स्टेडियम पार्क में किया गया था जिसमें 101 ग्राम पंचायतों से 219 जोड़ों का पंजीयन हुआ था। विवाह की रस्में चल रही थी और मंच पर गाना चल रहा था उसी दौरान मौसम बिगड़ा और तेज आंधी आई और बारिश होने लगी जिससे टेंट उखड़ कर गिर गया जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए सरकारी अधिकारी कर्मचारी आनन-फानन में बचाव कार्य में जुट गए।

इलाज के लिए महिला को भेजा अस्पतालः

जानकारी के मुताबिक एक महिला के सिर में चोट आई है इसका विवाह इसी पंडाल में हो रहा था जिसे इलाज के लिए बुढार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। जैसे ही मौसम ठीक हुआ फिर से शादी विवाह के कार्यक्रम शुरू हो गए। इस कार्यक्रम में विधायक मनीषा सिंह भी मौजूद थीं। सामूहिक विवाह की व्यवस्थाएं देख रहे जनपद सीईओ मुद्रिका सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आंधी पानी के कारण टेंट उखड़ कर गिर गया था जिससे एक महिला को मामूली चोट आने की खबर है। वर्षा व आंधी थमने के बाद विवाह फिर से शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button