ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के सुलेमान नगर के एक घर में लगी आग, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र स्थित सुलेमान नगर स्थित एक मकान में आग लग गई, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह सुलेमान नगर के मकान में आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियों को भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की भी जानकारी सामने आ रही है।

वहीं, शनिवार शाम को जैतपुर इलाके में स्थित हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। मामले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में काम करने वाले शख्स की मौत हो गई। जैतपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर केस दर्ज कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button